जोबा माझी झामुमों की ओर से सांसद का चुनाव लडे़गी

जोबा माझी झामुमों की ओर से सांसद का चुनाव लडे़गी

मनोहरपुर:-मनोहरपुर विधायक सह पूर्व मंत्री का सिंहभूम संसदीय सीट से उम्मीदवार की घोषणा,पार्टी कार्यकर्ताऑ समेत समर्थकों में ख़ुशी की लहर। पश्चिम सिंहभूम संसदीय सीट से मनोहरपुर के झामूमो विधायक सह पूर्व मंत्री जोबा मांझी को पार्टी हाईकमान ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.जिसके बाद झामूमो कार्यकर्ताओं समेत पार्टी समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है.वहीं पार्टी हाईकमान व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोबा मांझी की जीत सुनिश्चित हेतु कमर कस ली है.जिससे इस बार सिंहभूम लोकसभा चुनाव में झामूमो के उम्मीदवार जोबा मांझी और भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा के बीच कांटे की टक्कर होने से सिंहभूम लोकसभा चुनाव काफ़ी दिलचस्प व रोमांचकपूर्ण हो गया है.