राज्य में प्रथम और देश में नवाँ स्थान पर पहुंचा महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा
अयोध्या : अयोध्या धाम का नव निर्मित हवाई अड्डा महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा मात्र 3 महीने में घरेलू उड़ान में उत्तर प्रदेश राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है,और देश में नवाँ स्थान।इस हवाई अड्डे ने प्रदेश के 6 हवाई अड्डों को पीछे छोड़ा, घरेलू उड़ान में प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, बरेली और हिंडन हवाई अड्डा को पीछे छोड़ा। यहाँ जनवरी माह में 170 विमान का हुआ आवागमन,तो फरवरी में इसकी संख्या पहुंची 665। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी माह में 90 हजार से अधिक यात्री हवाई जहाज के जरिए पहुंचे अयोध्या । फरवरी में 665 विमान का हुआ आवागमन,मार्च माह में भी कायम रही यही संख्या। बताया जा रहा है कि हवाई जहाज के ज़रिए प्रतिदिन लगभग 4000 यात्री अयोध्या पहुंच रहे है। इस हवाई अड्डे में महीने में लगभग डेढ़ लाख यात्री पहुंच रहे अयोध्या। 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में नव निर्मित इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। मात्र तीन महीने में ही प्रदेश में अब्बल नंबर पर पहुंचा यह हवाई अड्डा,जिसका नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट रखा गया है।





