दियरा स्टेट की बहुमूल्य भूमि विवाद पर बड़ा घटनाक्रम

दियरा स्टेट की बहुमूल्य भूमि विवाद पर बड़ा घटनाक्रम राजा बृजेंद्र प्रताप शाही ने शनिवार को अपने पूरे परिवार सहित अयोध्या पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता शरद पाठक बाबा से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस मुलाकात में रानी शालिनी कुमारी देवी, युवराज भुनेश्वर प्रताप शाही, युवरानी डा. शिल्पा सहदेव शाही, कुंवर उदयेश्वर प्रताप शाही और टिकैत प्रांजल प्रताप शाही भी मौजूद रहे।
राजा शाही ने भाजपा नेता शरद पाठक बाबा, फूलचंद यादव और नरेंद्र पाठक के साथ जमीनों के फर्जी नामांतरण और अभिलेखों में हेराफेरी से जुड़े मुकदमों पर विस्तृत चर्चा की। उनका कहना है कि इन जमीनों को अवैध तरीके से बेचने की कोशिश की जा रही है।
मीडिया से बातचीत में राजा बृजेंद्र प्रताप शाही ने कहा
"मुझे भारतीय संविधान, न्यायपालिका और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि न्याय अवश्य मिलेगा।"