राज मेडिकेयर की नई औषधालय का उद्घाटन

राज मेडिकेयर की नई  औषधालय का उद्घाटन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दवा की नई दुकान का शुभारंभ।

तालचेर एक औद्योगिक शहरी क्षेत्र होने से लोग भारी धूल और धुएं के कारण विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं और वे इलाज के लिए बाहरी क्षेत्रों में जा रहे हैं।  इसी को ध्यान में रखते हुए रंजन कुमार ने सबसे अहम फैसला लिया।  और जनता को कैसे लाभ मिल सकता है, इसके बारे में तालचेर ब्लॉक के अंतर्गत साउथ बलंडा़ के डा.नेहरू शताब्दीनगर भरतपुर मार्केट में राज मेडिकेयर द्वारा एक नए औषधालय का उद्घाटन किया गया है।  दुकान के मालिक रंजन कुमार प्रधान के अनुसार यहाँ अनुभवी डॉक्टर, पैथोलॉजी और विभिन्न दवाएं भी उपलब्ध होगी।  इस नई दवा की दुकान के भव्य उद्घाटन में अंचल के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और उन्होंने अपनी राय व्यक्त की कि यह एक सराहनीय कदम है और दुकान मालिक को शुभकामनाएं दी।