महिला पुलिस कर्मी रबिया सैफी के कातिलो को फांसी की मांग
चलित वर्ष की 27 अगस्त को दिल्ली के फरीदाबाद मे कार्यरत महिला पुलिस कर्मी "राविया सैफी" के साथ कुछ लोगों द्वारा किए गए बलात्कार एवं सिना एवं गला रेत कर की गई हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
रविया सैफी के साथ हुवे बलात्कार एवं हत्या के विरोध में ओडिशा के इस्पात नगरी राउरकेला के बिरसा चौक स्थित क्राइम चैक ओर्गानाइजेसन के जिला महिला कमेटी एवं युवा कमेटी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में केंडल मार्च निकाला गया।
रविया सैफी को न्याय दिलाने के पक्ष में नारे बाजी किया गया एक घंटे तक चली इस केंडल मार्च रैली में उपस्थित झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह बंगाल एवं बिहार राज्य के प्रभारी जहांगीर हक ने कहा दिन ब दिन तेजी से बढ रही अपराध एवं महिलायों के साथ बलात्कार जैसे घिनोने अपराध पर सिकजां कसने के लिये केंद्र सरकार को मंथन कर नया कानून बनाने की आवश्यकता है, जिससे इस देश की मां बहन सुरक्षित रह सके।उन्होने आगे कहा समाज में अपराधिक गतीविधीयों को रोकना पुलिस प्रशासन की जितनी जिम्मेदारी बनती है उतना ही समाज से जुड़े हम सभी लोगों की भी बनती है। हक ने कहा बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग पर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर झारखंड, बिहार, पस्चिम बंगाल, ओडिशा राज्य में क्राइम चैक ओर्गानाइजेसन द्वारा जगह जगह पर केंडल मार्च निकाला जायेगा। केंडल मार्च के दौरान उपस्थित ओर्गानाइजेसन के सुंदरगढ़ जिला कमेटी के अध्यक्ष ब्रिंदा प्रसाद, उपाध्यक्ष गायत्री देवी, भारती सिंह सचिव मुन्नी पुजारी, सह सचिव अम्रीत कौर, सीमा देवी, मुसर्रात जहां, जिला युवा अध्यक्ष शाकिर रजा, समशाद आलम, आमित सिंह, विवेक साहु, एकलाख खान, आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।





