इंटर विज्ञान वर्ग में तालचेर के सत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
ओडिशा में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस वर्ष आयोजित विज्ञान का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया है। इसमें आइलर्न के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। संस्थान के कुल 78 छात्रों में से 64 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में योग्यता प्राप्त की है और 14 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया है, पूरे ओडिशा में इंटर विज्ञान में उत्तीर्ण दर 87 प्रतिशत है जबकि आइलर्ण की उत्तीर्ण दर सत प्रतिशत है। आईलर्न की छात्रा सुश्री अंकिता भुईंयाँ 506 के उच्चतम स्कोर के साथ स्कूल की टॉपर बनीं और तालचेर ऑटोनोमस कॉलेज की टॉपर बनीं, इसी तरह संस्थान के छात्र ओम प्रकाश बेहरा ने 495 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, शक्ति माझी ने 485 अंको के साथ तीसरा और जगदीश विश्वाल ने 484 के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। प्रवीण साहू ने कंप्यूटर साइंस में 100% अंक हासिल कर राज्य में एक रिकॉर्ड बनाया है। आईलर्न की इस सफलता पर संस्थान की निदेशक श्रीमती संजूलता पाणि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। श्रीमती मणि ने कहा कि संकाय सदस्यों के नियमित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की पढ़ाई से उन्हें सफलता मिल रही है।





