स्वर्गीय अमिता तिर्की के परिजनो ने जिला आयुक्त से की मुलाकात

स्वर्गीय अमिता तिर्की के परिजनो ने जिला आयुक्त से की मुलाकात

अकुवा हत्याकांड की पिडिता स्व अमिता तिर्की के पीड़ित परिजनों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा। 

मनोहरपुर प्रखंड़ के बहुचर्चित अमिता तिर्की हत्याकांड के पीड़ित परिजन व प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम ज़िला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल से चाईबासा स्थित उनके कार्यालय में उनसे मुलाक़ात किया। तथा पीड़ित परिवार के लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौक पर उनके साथ ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, मनोहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की,झामुमो नेता एवं पूर्व अध्यक्ष बंधना उरांव उपस्थित थे।इस मौके पर ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने उपायुक्त  श्री मित्तल को हत्याकांड की भेंट चढी अमिता के अश्रीतो को नौकरी एवं उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया,साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों के द्वारा प्रस्तावित मांगो के समर्थन में उक्त ज्ञापन को राज्य के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया।