सड़क की समस्या को लेकर बिरमित्रापुर बंद सफल रहा
खराब सड़क की समस्या को लेकर आज बिरमित्रापुर बंद पूरी तरह सफल रहा। सुंदरगढ़ जिला के बिरमित्रापुर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 जर्जर हो चुकी है। सड़क गड्ढे और कीचड से भर गई है, जगह जगह गिट्टीयां निकल आई है।
सड़क की इस समस्या को स्थानीय जनता द्वारा कई बार उठाए जाने के वावजूद समाधान ना होने से परेशान होकर आज बिरमित्रापुर निवासियों ने बिरमित्रापुर में हाट - बाजार यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया।आज बिरमित्रापुर बंद रखा गया है, इस बंद को सभी पार्टियों के जन प्रतिनिधियो ओर स्थानीय व्यापारीयों का पूरा समर्थन मिला। इस बाबत सोमवार को आइबी में एक बैठक रखी गई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि जबतक सड़क की समस्या नहीं सुधरती तब तक अनिश्चित काल के लिए बिरमित्रापुर बंद रखा जाएगा। सूत्रों के हलाले से जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारी प्रदर्शन कारीयों से बातचीत कर रहे हैं। देखना यह है कि आगे भी यह हड़ताल जारी रहेगी या आज कोई हल निकला जाएगा।





