बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ रायबोगा बंद
सुंदरगढ़ जिला के रायबोगा में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है,और आज रायबोगा बंद रखा गया।
इसीक्रम में हिंदू संगठनों ने आज एक निकाली रैली और प्रशासन से बांगलादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की और यह मांग की कि घुसपैठियों से देश व समाज को खतरा है इसलिए उन्हें देश से बाहर निकाला जाए।
ज्ञात हो कि हिंदू संगठनों के आह्वान पर शनिवार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ रायबोगा क्षेत्र में पूर्ण बंदी रही। इस मुद्दे पर बीरमित्रपुर के बाद रायबोगा पंचायत बंद सफल रहा। संगठन ने घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें इलाके से बाहर निकालने की अपील प्रशासन की।साथ ही कहा इन घुसपैठियों से देश व समाज को खतरा है।
कुआरमुंडा प्रखंड के रायबोगा पंचायत 12 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान एक रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें पूर्व ब्लॉक वाइस चेयरमैन श्यामा साहू, पूर्व चेयरमैन सुषमा नायक, मधु दास, भोला साहू, और अन्य स्थानीय लोग शामिल हुए।
रैली ने रायबोगा अंचल की परिक्रमा करते हुए रायबोगा थाना पहुंच कर खत्म हुई । यहां बांग्लादेशी नागरिकों को रायबोगा से बाहर करने के संबंध में एक ज्ञापन आईआईसी रायबोगा को सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें इलाके से निकालने की मांग की गई है।रैली को संबोधित करते हुए पूर्व वाइस चेयरमैन श्यामा साहू ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी के कारण देश की सुरक्षा खतरे में है। इन लोगो के कारण चोरी डकैती के मामले बढ़ गए है।देश के विभिन्न क्षेत्रों की डेमोग्राफी बदल गई है। देश को इस समस्या से से बचाने के लिए बांग्लादेशियो को देश से बाहर करना चाहिए।





