ट्रेन हादसे में एक ही परिवार के चार लोगो की दर्दनाक मौत

ट्रेन हादसे में एक ही परिवार के चार लोगो की दर्दनाक मौत

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार को बिंजय नदी के ऊपर बनी रेलवे पुल पर हुई एक दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 
सभी मृतक सरायकेला खरसवां जिले के आमदा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले तेलांगजुड़ी गांव के रहने वाले थे। 
इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सरायकेला-खरसवां जिले के आमदा चौकी क्षेत्र के तेलांगजुड़ी गांव निवासी सुमी पूर्ति (71), पोता अमर सिंह पूर्ति (21), अमर सिंह पूर्ति की पत्नी बा पूर्ति(19) और उसकी बहन जेमा पूर्ति (18) बुधवार को चक्रधरपुर ईलाहाबाद बैंक आये थे। बैंक के काम निपटाने के बाद चक्रधरपुर के लौड़िया गांव स्थित अपने रिस्तेदार के घर रेलवे पटरी से होते हुए जा रहे थे, इसी दौरान जब सभी लोग बिंजय नदी के ऊपर बनी पुल से गुजर रहे थे,तभी उन्हे सामने से मुंबई हावड़ा दुरंतों एक्सप्रेस ट्रेन आते हुये दिखी। 
जिससे बचने के लिए सभी लोग पीछे मुड़ कर भागने लगे, लेकिन तेज रफ्तार दुरंतों एक्सप्रेस ट्रेन ने चारों को चपेट में ले लिया और चारों की घटना स्थल पर ही चिथड़े उड़ गये।