बालश्रमिक उद्धार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निवारण दिवस के उपलक्ष्य में ओडिशा श्रम विभाग की ओर से 15 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का पालन किया जा रहा है।
इसे लेकर अंगुल जिला प्रशासन और संयुक्त श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार बलियार सिंह के निर्देश पर तालचेर श्रम कार्यालय की ओर से विभिन्न स्थानो में व्यापक छापेमारी की गई है।
चलित माह 2 जून को तालचेर जिला श्रम अधिकारी चौधरी सुब्रत कुमार जेना के नेतृत्व में श्रम कार्यालय कर्मचारी एवं खमार थाना के पुलिस की सहायता से पाल्हडा़ प्रखंड़ के खमार अंचल से 13 वर्षीय तीन शिशु श्रमिको को उद्धार कर उन्हें अंगुल जिला शिशु मंगल समिति के अध्यक्ष के निकट हाजिर किया गया।
उसी तरह तालचेर के सह श्रमअधिकारी रश्मिता नायक एवं श्रम कार्यालय के कर्मचारियों की सहायता से ढे़कानल जिला के परजंग थाना अंचल से एक तेरह वर्षिय शिशु को उद्धार किया गया है।
कार्यालय सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में शिशु श्रम को रोकने के लिए और अधिक छापेमारी की जाएगी।
शिल्प नगरी तालचेर अंचल के गरीब तबके के बच्चो को अर्थ अभाव के कारण विद्यालय नसीब नही होती, अपनी गरीबी के कारण इन्हे ढा़वो, दुकानो, होटलो, लाँज, नर्सिंग होम जैसे विभिन्न स्थानो में काम करना पड़ रहा है।





