विहिप और बजरंगदल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम संपन्न

विहिप और बजरंगदल का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम संपन्न

आज बी.आर इंटर कालेज के मैदान में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्र शक्ति सम्मेलन और त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा कि- बजरंग दल देश में धर्म रक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित है। देश में आरजकता , उत्पीड़न और साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वालों के लिए बजरंग दल यमराज के समान दिखाई पड़ता है। कार्यकर्ता वहीं जो कार्य करता है।जो कार्य करता है वो बिना किसी पुरस्कार की आशा से अपना तन मन धन समर्पित करता है। हिन्दू धर्म में जाति पाति का कोई स्थान नहीं है। विगत दिनों मेरे नेतृत्व में राम जी की बारात जनक पुरी ग‌ई थी पाहुन के अगवानी के लिए लाखों लोग पलक पांवड़े बिछाए सड़कों पर उतर आए थे।ऐसा प्रेम ऐसा समर्पण धर्म को प्रतिष्ठित करता है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सर्जन डाक्टर दीनानाथ पटेल ने सबको आगाह करते हुए कहा की क्या कारण है कि आजादी के बाद दो देश बंटे एक  देश में हिन्दू की संख्या दशमलव में है जवकी एक वर्ग ने भारत में अपनी जनसंख्या दो गुनी से अधिक कर ली ।हम बसुदेव कुटुम्बक की बात करते हैं वहां लूटो और मारो है।

प्रस्तावना भाषण देते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने आज की परिस्थितियों में बजरंग दल की उपयोगिता तथा कार्यकर्ताओं को सुचिता का पाठ पढ़ाया। बंग्लादेश का जिक्र करते हुए सजग रहने का आह्वान किया। बजरंगियों को दीक्षा दिलाते हुए प्रांत सहसंयोजक बजरंग दल श्रद्धेय पाल जी ने हिंदू धर्म की रक्षा ,देश की रक्षा हिन्दू बहन बेटियों की रक्षा का संकल्प दिलाया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तपसी धाम के महंत जय बक्स दास ने उपस्थित सनातनियों को संकल्प दिलाया जब तैंतीस कोटि देवी देवता हमारे रक्षक हैं तो अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं है।अलाप सबकी पीड़ा कष्ट का निवारण हमारे देवी-देवता करते रहे हैं करते रहेंगे। हमे और कही जाने की जरुरत नहीं भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करेंगे ।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री हर्रैया बस्ती ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान राम, हनुमान एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत किया गया। स्वागत के क्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता विवेक सिंह सोनू ने किया एवं मुख्य वक्ता राजेन्द्र सिंह पंकज का संतोष कसौधन ने, मुख्य अतिथि महंत जय बक्स दास का प्रवीण सिंह संयोजक बजरंग दल हर्रैया ने, डाक्टर दीनानाथ पटेल का भारती शुक्ला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद हर्रैया ने, कविता त्रिपाठी पालिका मातृशक्ति गोरक्ष प्रांत का अमित वर्मा ने, सहसंयोजक श्रद्धेय पाल बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया।

इस अवसर पर संघ से जुड़े संतोष सिंह,अजीत सिंह,कुंवर आनंद, सुनील मिश्रा सहित संघ के क‌ई पदाधिकारी का मार्गदर्शन हुआ। गणगीत प्रमोद पाण्डेय ने प्रस्तुत कर किया । आचार्य पद्धति कर जिला संयोजक बजरंग दल प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम की कमान संचालन के लिए धर्मेंद्र सिंह को दे दिया।इस अवसर पर जिला प्रचारक राघवेन्द्र, विभाग संगठन मंत्री कुंवर मनीष, पूर्व प्रमुख हर्रैया प्रखंड़ योगेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, अखिलेश सिंह,कुंदन गुप्ता,जय केसरवानी,अजय कन्नौजिया, दुर्गेश सोनकर सहित बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के हजारो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।।