नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक न्यायिक हिरासत में
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़ जिला के जुटमिल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने की शिकायत ,लापता बालिका के पिता ने जूटमिल थाने में की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश जारी कर दी।
पुलिस को लापता बालिका की स्थान (लोकेशन) हरियाणा के हिसार में होने की जानकारी मिली।
जूटमिल थाना की पुलिस हरियाणा के हिसार गई और नाबालिग बालिका के साथ उसे भगा ले जाने वाले युवक को भी रायगढ़ लेकर आयी।
नाबालिग बालिका ने पुलिस को बताया की आरोपी दीपक यादव (21) उक्त बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था।
बालिका के बयान और आरोपी दीपक यादव की डाक्टरी जाँच के आधार पर आरोपी पर भा.दा.वि. की धारा 366,376,और 4,6 पोस्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।





