बस चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत
मनोहरपुर:
मनोहरपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पार्किंग में बस चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
गुरुवार सुबह क़रीब 8 बजे मनोहरपुर रेल पार्किंग स्टैंड से रांची जाने वाली यात्री बस के चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई। इस दौरान वहां खड़े कई लोग भी हादसे के शिकार होते होते बाल बाल बच गए, मृतक व्यक्ति 50 वर्षीय मुख्तार ख़ान मनोहरपुर में रामधनी चौक के समीप मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार किरण बस के चालक मूकुट कुमार लुगून मनोहरपुर साइडिंग पुरनापानी निवासी रांची जाने के दौरान पार्किंग में बस को मोड़ रहा था, तभी अनियंत्रित बस वहां से जा रहे मुख़्तार ख़ान को रौंद दिया,तथा इस हादसे से वहां और खड़े कई लोग बाल बाल बच गए.घायल मुख़्तार ख़ान को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया वहां स्थानीय चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके से मनोहरपुर पुलिस उक्त बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है,तथा अग्रेतर कारवाई करते हुए मामला दर्ज किया है,.साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम के लिए कारवाई में जुट गई है.इधर मुख्तार ख़ान की मौत से परिवार व बस्ती में मातम का माहौल है.इस दर्दनाक घटना से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हैं।





