25 महिलाओं को सिलाई फ्रशिक्षण

25 महिलाओं को सिलाई फ्रशिक्षण

प्रह्लाद कुमार तांति (संवाददाता) 

गृहस्थ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से बेबी केयर फाउंडेशन द्वारा सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। 
राउरकेला से सटे उत्तमबस्ती क्लब घर में चार सिलाई मशिनो से 25 महिलाओं को रोजमर्रा के कामों में आनेवाले 25 तरह के कपडो से सिलकर बनने वाली चीजों को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। 

इस प्रशिक्षण कार्यशाला का लाभ उत्तम बस्ती, रामटोली, कोयलागेट की महिलाओं ने बखूबी उठाया।  इस कार्यशाला का मक़सद महिलाओं को घर में रहकर आत्मनिर्भर बनाना था।  इस कार्यशाला को सफल बनाने में योजना प्रबंधक शश्मिता गोस्वामी, बेबीकेयर फाउंडेशन प्रमुख सुजित कुमार घोष, प्रशिक्षक ईमीती जोजो, और स्थानीय गांव महिला आरोग्य समिति की सदस्या एवं आशा बहुओं का प्रमुख योगदान रहा।