युवक की मौत की अनसुलझी पहेली पुलिस पर लगा आरोप
राजीव कुमार (ब्यौरो प्रमुख)
सुंदरगढ़ जिले के बिसरा प्रखंड अंतर्गत भेजाडीह ग्राम में बीते साल हुए एक युवक की हत्या के मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए आज बिसरा थाना का घेराव किया इस पूरे मामले में ग्रामीणों को राजनैतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है।
इस हत्याकांड को सबसे पहले "सारांश दैनिक" ने प्रकाशित की थी जिसके बाद मिडिया में यह मामला तूल पकड़ ली।
जाने क्या था मामला
पिछले वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन भेजाडीह ग्राम में नाले के किनारे 35 वर्षीय युवक का शव अधजली हालत में मिली थी यह हत्या थी या आत्महत्या इसकी गुत्थी आजतक पुलिस सुलझा नही पाई है।जिसे लेकर आज ग्रामीणो का आक्रोश देखा गया।
भेजाडीह गाँव के ग्रामीणों ने एक जुट होकर आज बिसरा थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की।
ग्रामीणो के समर्थन में जार्ज तिर्की और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भी मैदान में उतरे है।
और पुलिस पर हत्यारे को बचाने के लिए मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
जार्ज तिर्की ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कातिल पकड़ा नही गया तो आने वाले दिनो में जोरदार आन्दोलन होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर जाएं
https://www.saranshdainik.com/युवक-का-अधजला-शव-बरामद---हत्या-की-आशंका





