न्याय के लिए JLKM का संघर्ष दिलीप कुमार महतो का मामला

न्याय के लिए JLKM का संघर्ष दिलीप कुमार महतो का मामला
न्याय के लिए JLKM का संघर्ष दिलीप कुमार महतो का मामला

राजेश लोहार (स्ट्रींगर) 
मांडू विधानसभा क्षेत्र के मांडू प्रखंड अंतर्गत करमा बलिया (लुगू स्थान) निवासी दिलीप कुमार महतो JBVNL बिजली विभाग, हजारीबाग में कार्य करते समय करेंट की चपेट में आ गए। दुखद रूप से, इलाज के दौरान उन्हें अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े।
उचित मुआवजे की मांग को लेकर पीड़ित दिलीप महतो के परिजन जब कंपनी के पास पहुंचे, तो विभाग ने मुआवजा देने से इनकार कर दिया। इस अन्याय के खिलाफ, JLKM की टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हो गई है और कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।
यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक दिलीप कुमार महतो और उनके परिवार को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिल जाता..