बीमार है मजदूरों का इलाज करने वाला कर्मचारी बीमा अस्पताल
मजदूरों का इलाज करने वाला कर्मचारी बीमा अस्पताल कि भवन जर्जर स्थिति में होने से किसी भी समय छोटी-बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता डर का आलम यह है की अस्पताल के कर्मचारी हेलमेट लगाकर अपनी ड्यूटी कर रहे है |
यह नजारा है सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी बीमा अस्पताल की | अस्पताल की हालत जर्जर स्थिति में है यह कहना मुश्किल होगा कि यह भवन कब तक टिका रहेगा | इस बीमार अस्पताल के छतों से टपकता है पानी , भीग जाते हैं दस्तावेज , मरीजों के इलाज में आ रही बाधा लेकिन जिम्मेदार बने ईएसआईसी के अधिकारी | इस अस्पताल की सुबिधाओं की बात करे तो वर्तमान समय में इस स्वास्थ्य केन्द्र में एंबुलेंस तो है पर चालक नहीं है और कर्मचारियों की संख्या भी जरुरत से कम है |
राजगांगपुर शहर में छोटे - बड़े अनेक कारखाने होने से इस बीमा कर्मचारी स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग 25 हजार मजदूर इलाज के लिए निर्भर करते है ,और इनकी चिकित्सा के लिए यहाँ केवल दो चिकित्सक ही उपलब्ध है | इस स्वास्थ्य केन्द्र की हालत के देखकर स्वास्थ्यय कर्मचारी पूरी ड्यूटी के दौरान हेलमेट से अपना सर ढके रहते है और अस्पताल के जरूरी कागजात को प्लास्टिक से ढाक कर रखा जाता है |





