नशे में धुत्त कार चालक ने तीन को कुचला

नशे में धुत्त कार चालक ने तीन को कुचला

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

आंगन में दादी के साथ खेल रहे थे पोता-पोती, तभी नशे में धुत युवक ने तीनों पर कार चढा़ दी। तालचेर के गोबरा गांव में एक दुर्लभ घटना देखने को मिली है। आंगन में अपनी दादी के साथ खेल रहे पोता पोती पर नशे में धुत्त कार चालक ने कार से जोरदार टक्कर मारी जिससे मौके पर ही तीनो की मौत हो गई।   

मृतकों की पहचान प्रमिला प्रधान, पूनम प्रधान व गुगु के रूप में हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार तालचेर के विक्रमपुर थाना अंतर्गत गोबरा गांव की 50 वर्षीय महिला प्रमिला प्रधान का पोता व पोती घर के सामने खेल रहे थे। और प्रमिला उनके पास बैठी थी।  तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। 
आरोप है कि कार चालक ने नशे में तीन लोगों को कुचल दिया।  हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 
आक्रोशित लोगों ने नशे में धुत युवक को घटनास्थल पर रोके रखा। खबर मिलने के बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को थाने में ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है।