फरार कुख्यात डकैत पुलिस द्वारा गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर और कुतरा अंचल में विगत छः महीने से कुतरा, बड़गांव, राजगांगपुर इलाके में लूटपाट,छिनताई व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड राजगांगपुर लमलोइ निवासी अरविंद तिर्की (२४) को कुतरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार डैकेत के पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर, लैपटॉप, बैग, लैपटॉप, चार्जर, स्कूटी, चाबी, कार्ड बरामद की है।
मंगलवार सुबह दस बजे कुतरा थाना परिसर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में अनुविभागिय पुलिस अधिकारी अभिषेक पाणीग्राही ने यह जानकारी दी।
उन्होंने मिडिया को बताया कि विगत तीन महीने में राजगांगपुर थाना अंतर्गत सागजोर स्थित जन सेवा केन्द्र में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया था लेकिन मुख्य आरोपी अरविंद तिर्की मौका ए वारदात से फरार हो गया था।
उन्होंने बताया कि मुख्य मास्टर माइंड अरविंद तिर्की झारखंड के अपराधियों से सांठगांठ कर गिरोह बनाकर लगातार कुतरा, बड़गांव,राजगांगपुर के विभिन्न स्थानों पर डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया करता था।
विगत छः महीने में इस गिरोह ने कुतरा थाना अंतर्गत पुराकापाली स्थित सीएसपी पाइंट, राजगांगपुर ब्लॉक अंतर्गत सागजोर स्थित जनसेवा केन्द्र, कुतरा थाना अंतर्गत डांगरीडुका में दो राउंड फायरिंग कर एक आदमी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, राजगांगपुर आइ.टी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, बड़गांव थाना अंतर्गत खुरापाली चौक स्थित माइकों फाइनेंस,तेतरकेला अमन टेक्नोलॉजी, में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार आरोपी कुल मिलाकर 31 लूटपाट छिनताई व डकैती के मामले में राजगांगपुर, कुतरा, बड़गांव, पुलिस का सर दर्द बना हुआ था। पुलिस मुख्य मास्टर माइंड अरविंद तिर्की को गिरफतार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी।





