राउरकेला में संजीवनी रथ का शुभारंभ

राउरकेला में संजीवनी रथ का शुभारंभ

सुभाष गुप्ता (संवाददाता)

राउरकेला: ओडिशा में सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में आज से संजीविनी रथ का शुभारंभ किया गया  I राउरकेला सरकारी अस्पताल से आज राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक, राउरकेला नगरनिगम आयुक्त दिव्य ज्योति परिडा, व अतिरिक्त ज़िला पाल अबोली सुनील नरवाने की उपस्थिति में राउरकेला विधायक सारदा प्रसाद नायक द्वारा संजीविनी रथ को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया I 
संजीविनी रथ के द्वारा विक्लांग, वृद्ध व वे लोग जो वैक्सीन सेंटर तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, उन तक संजीविनी रथ के द्वारा वैक्सीन पहुंचाई जाएगी, ताकि कोई भी वैक्सीन से वंचित ना रह जाए I नगर आयुक्त के अनुसार अभी एक संजीविनी रथ की शुरुवात की गयी है, व आगमी दिनों में इसकी सख्या बढ़ाई जाएगी।