प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक की तरह सोशल मीडिया भी महत्वपूर्ण जुएल
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
राउरकेला के सेक्टर-3 स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं और शहर के सोशल मीडिया पत्रकारो एवं संचालको के बीच एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को भाजपा सांसद जुएल ओराम ने संबोधित करते हुए प्रिंट और सेटलाइट मीडिया की तरह सोशल मीडिया को भी सरकारी मान्यता मिलने की पैरवी की।

सांसद जुएल ओराम ने कहा कि सोशल मीडिया कर्मियों को पहचान पत्र दिलाने के लिए राज्य सरकार से अपील करेंगे। उन्होने कहा कि प्रिंट व इलेट्रॉनिक जैसे मेन मीडिया की तरह ही वेब पोर्टल व सोशल मीडिया का हर प्लेटफार्म महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से डिजिटल प्लेटफार्म,डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया को प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह ही महत्व देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा सोशल मीडिया इंटरफेस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।सांसद जुएल ओराम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उनकी ओर से भले ही यह पहला सोशल मीडिया इंटरफेस प्रोग्राम है, लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संवाद समन्वय का कार्य करने वाले बंधुओं से बातचीत का कार्यक्रम करते रहेंगे।नरेंद्र मोदी एप,सरल एप माई गवर्नमेंट, बीजेपी फ़ॉर इंडिया,बीजेपी फ़ॉर ओड़िशा जैसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म भाजपा उपयोग कर रही है।
उन्होने सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखने का भरोसा दिया।
इस संबंध में सुंदरगढ़ के लोकसभा सांसद सह रक्षा संबधी स्थाई समिति, भारत सरकार के अध्यक्ष जुएल ओराम राउरकेला के सेक्टर 3 स्थित भाजपा कार्यालय में राउरकेला व आसपास अंचलो के सभी सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया व वेब न्यूज चैनल के संचालकों के साथ बैठक की और उनसे रूबरू हुए। उन्होंने अपने और पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार अब हमे प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के अलावे सोशल, डिजिटल और वेब मीडिया को भी बराबर की प्राथमिकता देनी है और आपसे भी अब नियमित रूप से पार्टी के साथ साथ स्थानीय भाजपा नेताओं की गतिविधि एवं सूचनाओं के बारे में जानकारी शेयर करने का निर्णय लिया है। ताकि आप भी हमे सहयोग करते हुए पार्टी और नेताओं के गतिविधि को अपने मीडिया में स्थान देते रहें। इस वार्तालाप में कई सोशल मीडिया संचालकों ने सरकार की शिकायत करते हुए अपनी पहचान और कोई सुविधा नहीं मिलने की बात दृढ़ता के साथ रखी, जिस पर सांसद ओराम ने आश्वस्त करते हुए सभी सरकारी कार्यक्रमों में उन्हें भी शामिल करने सहित मीडिया पहचान दिलाने हेतु राज्य सरकार को पत्र लिखने का वादा किया। इस वार्तालाप संवाद कार्यक्रम में श्री ओराम के अलावा स्थानीय भाजपा नेता निहार राय, जगबंधु बेहेरा, भगवान राउत, प्रबल रंजन बारिक, रोहित तांती और संदीप अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।





