विश्व कप हॉकी टिकट घोटाले की जांच की मांग
हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक)
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में स्थित राउरकेला स्मार्ट सीटी में नव निर्मित विश्व स्तरीय हाकी स्टेडियम में विश्वकप हाकी प्रतियोगिता खेला जा रहा है। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों को आन लाइन और आफ लाइन माध्यम से टिकट बिक्रय का प्रबंध किया गया था। पर टिकट बिक्रय में व्यापक घोटाला किए जाने की बात सामने आ रही है, जिसे लेकर राउरकेला के समाज सेवी मनोज सतपती ने केन्द्र सरकार से इसकी जाँच की मांग की है।
मनोज सतपति ने केंद्र सरकार के पास आंनलाईन शिकायत दर्ज की है कि ----ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से हॉकी विश्व कप टिकट वितरण में हेराफेरी के बारे में सभी जानते हैं। 30 मिनट के भीतर ऑनलाइन टिकट बिक गए और ऑफलाइन के साथ भी ऐसा ही हुआ। सरकारी अधिकारी अपने निकट और प्रिय और एक विशेष राजनीतिक दल के राजनीतिक नेताओं को टिकट और पास वितरित कर रहे हैं। विधायक और सरकारी अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस ऐसा शासन कर रही है मानो राउरकेला में आपातकाल लगा दिया गया हो। यहां वन मैन शो चल रहा है। मैच के दौरान काफी सीटें खाली पड़ी हैं, फिर भी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। क्या यह विश्वकप प्रतियोगिता केवल एक विशेष राजनीतिक दल के लिए आयोजित की गई है। क्या यह आमलोगो के लिए नही है।
हम आम जनता हॉकी वर्ल्ड कप देखने से वंचित रह गए। मैं इसका कारण जानना चाहता हूं, मुझे टिकट खरीदने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। हॉकी विश्व कप टिकट घोटाले के संबंध में एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच कराने और राउरकेला और सुंदरगढ़ के आम आदमी को न्याय दिलाने का मेरा विनम्र अनुरोध है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस टिकट घोटाले की जाँच की जाती है या नहीं। अगर होती है तो जाँच का परिणाम क्या निकलता है।





