पुरानी रंजिश के कारण हुई थी हत्या - राउरकेला पुलिस

पुरानी रंजिश के कारण हुई थी हत्या - राउरकेला पुलिस

राउरकेला के बस अड्डे के निकट गांधीरोड़ में एक दुकान के आगे बरामदा में सोए हुए व्यक्ति की गला रेत कर हत्या करने के मामले में प्लांटसाइट थाना में एक हत्या मुकदमा थानाकांड़ संख्या-252, दिनांक 10.04.2025 बीएनएस की धारा-103 (1) के तहत दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए 
 08 घंटे की छोटी अवधि के भीतर इस एक हत्याकांड़ का सफलतापूर्वक पता लगा लिया गया है कि मृतक का नाम बंगाली उर्फ सुदीप कर (37) है, दिनांक 09.04.2025 को लगभग 10.00 बजे 
आरोपी संजय रवि दास (44 वर्ष) निवासी गांधी रोड, राउरकेला ने पूर्व रंजिश के चलते उसकी गर्दन पर धारदार चाकू से वार कर हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी संजय रविदास, उम्र 44 वर्ष, पुत्र राजू रविदास, गझंडी मंझौली, थाना-फतेकपुर, जिला गया (बिहार),का रहने वाला है जो -गांधी रोड, न्यू बस स्टैंड के पास रहता था। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई सामग्री एक धारदार चाकू जब्त कर ली है और आरोपी संजय रविदास के बारे में जाँच पड़ताल कर रही है।