सुरक्षाकर्मी ही निकला चोर
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में ट्रको से बैटरी, डीजल व अन्य चीजे चोरी करने वाला चोर आखिरकार पकड़ा गया।
इस चोरी को अंजाम देने वाला और कोई नही सुरक्षाकर्मी ही निकला चोर।
तालचेर में ट्रक चालको के सो जाने या ना होने का फायदा उठाकर उक्त ट्रक से बैटरी, डीजल व अन्य सामान चोरी होने की घटना मीडिया की सुर्खियाँ बनी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सिलसिलेवार चोरी की खबर आ रही थी।
जब लोगो ने चोर को पकड़ा तो सभी हैरान रह गए कयोंकि सुरक्षाकर्मी ही चोर निकला। यह सुरक्षा कर्मी एक ट्रक से बैटरी चोरी करते रंगे हाथों पकडा़ गया।
अंगुल जिला के जोरडा़ अंचल निवासी 35 वर्षीय बूलु बेहरा कोयला खान में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है, वह सुबह के 9.30 बजे एक कोयला लदी ट्रक से बैटरी चोरी करते समय रंगेहाथो पकड़ा गया।
लोगो ने इसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
इस सुरक्षा कर्मी को एमसीएल की ओर से मोटी रकम में वेतन दिया जाता है फिर ऐसा क्यों किया कि सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर खुद चोरी करने लगा। घटना स्थल पर मौजूद लोगो के अनुसार यह सुरक्षाकर्मी ब्राउनसुगर लेने का आदि है और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चोरी करने लगा।
लोगो की मांग है कि पुलिस इसके जरिए ऐसी चोरीयो में संलिप्त रैकेट का पता लगा सकती है इसलिए पुलिस इसकी गहनता से जाँच करे।





