पंचायत चुनाव को लेकर बीजू जनता दल का ब्लॉक स्तरीय प्रस्तुति बैठक
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
पंचायत चुनाव को लेकर बीजू जनता दल का ब्लॉक स्तरीय प्रस्तुति बैठक
चुनाव को लेकर सभी दलों का चुनावी क्षेत्र में खाद डालना चालू
ओडिशा
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर ब्लॉक में नगरपालिका अधीन सुमित्रा मैरिज पैलेस में आज बीजू जनता दल की ओर से पार्टी से जुड़े कर्मियों की बैठक रखी गई थी,इस बैठक का सुभारम्भ सर्वप्रथम बीजू बाबू के फोटो पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित करतेे हुए किया गया |
सुंदरगढ़ जिला के बीजद के पर्यवेक्षक विधायक प्रीति रंजन गाड़ीक के नेतृत्व में टाउन अध्यक्ष राजेंद्र एवं ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र कुजूर के नेतृत्व में बीजू जनता दल के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक स्थानीय सुमित्रा मैरेज पैलेस मैं आयोजन किया गया था इस आयोजन में पार्टी के पूर्व विधायक मंगला किसान राजगांगपुर के पार्टी की ओर से चुने गए पर्यवेक्षक दुर्गा समांतराय जो की राज्य सचिव के रूप में कार्यरत है के बीच ब्लॉक अध्यक्ष बसंत टोप्पो, राज्य स्तरीय युवा नेता पृथ्वीराज जेना, पूर्व उपनगरपाल अशोक दास आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राजगांगपुर विधानसभा के बीजद कर्मियों का हुजूम देखी गई, सभी लोगों के बीच उपस्थित लोगों ने पार्टी के मजबूत होने की स्थिति पर चर्चा करते हुए आगामी दिनों में पंचायत चुनाव को देखते हुए किस तरह पार्टी मजबूत होगी उस पर चर्चा किया गया इसी बीच लाठीकटा ब्लॉक के जिला परिषद महेश नाग ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को एकजुटता दिखाना होगा तब जाकर हम सभी पंचायत एवं जिला परिषद के पदों को अपने कब्जे में कर सकते हैं | पुराने राज्य स्तरीय नेता जीतू दास ने भी अपने वक्तव्य में पार्टी को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं पर जोर डाला फिलहाल राजगांगपुर टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में पार्टी मजबूती की ओर अग्रसर दिख रही है सभी पुराने कार्यकर्ताओं को देखा गया आगामी पंचायत चुनाव नजदीक आने पर सभी दलों में पार्टी एकजुट करने पर प्रकाश डाला जा रहा है अब यह देखना है कि किसकी मजबूती आगामी चुनाव में देखने को मिलती है फिलहाल सभी दलों द्वारा अपने राजनीतिक खेतों में खाद डालना शुरु कर दिया गया है, वही बीजद के सुंदरगढ़ पर्यवेक्षक विधायक प्रीति रंजन गाड़ीक ने उपस्थित सभी बीजद कर्मियों को आगामी पंचायत चुनाव में एकत्रित हो कर वोट देनेेे और दिलाने की शपथ दिलाई।





