हर्षोल्लास मनाई जा रही है झांझरा महोत्सव
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला में स्थित राजगंगपुर शहर के सुप्रसिद्ध झंरझरा महोत्सव का बारहवां महोत्सव स्थानीय विधायक सीएस राजन एक्का के हाथों मशाल जुलूस के साथ घोघर धाम मंदिर में भगवान शंकर की विधिवत पूजा पाठ करने के बाद डालमिया सीमेंट के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण पहुंची। यहाँ पूजा अर्चना करने के पश्चात,मसाल जुलूस पूरे शहर परिक्रमा करते हुए सुप्रसिद्ध झंरझरा महोत्सव प्रांगण शाखा मैदान में पहुंची जहां आज से सुप्रसिद्ध झारझरा महोत्सव का आगाज की शुरुआत हो गई है जो आगामी 30 अप्रैल तक चलेगी।
आपको बता दें कि ओडिशा के सुप्रसिद्ध झरझरा महोत्सव सन् 2009 से प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में पूरे धूमधाम से मनाई जाती है ज्ञात हो कि राजगांगपुर शहर का पुराना नाम झरझरा था उसी को लेकर झरझरा महोत्सव की परंपरा आरंभ की गई है। यह महोत्सव उड़ीसा का विख्यात महोत्सव के रूप में अब जाना जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकार एक मंच पर अपना कला का प्रदर्शन करते हैं स्थानीय शाखा मैदान में इस सुप्रसिद्ध झंरझरा महोत्सव का पालन किया जाता है जहां हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित होकर विभिन्न राज्यों के कला संस्कृति का आनंद लेते है, इस अवसर पर राजगांगपुर में लगनी वाली मीना बाजार का भी लोग खूब लुत्फ उठाते है।
इस झरझरा महोत्सव में प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रतिष्ठित लोगों के हाथों दीप प्रज्वलित कर सुप्रसिद्ध झरझरा महोत्सव शुरुआत की जाती है ।आज संध्या महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक मंगला किसान, ब्रजराजनगर के विधायिका अलका महंती, महोत्सव के संस्थापक पूर्व पुलिस अधीक्षक सुशील पानीग्रही, अवकाश प्राप्त मंडल पुलिस अधिकारी,सुमन दत् झंरझरा महोत्सव के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल सचिव अशोक दास कल्चर सचिव राजेंद्र बेहरा के अथक प्रयास पर शाखा मैदान में 20,000 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति देखी गई,यहाँ विभिन्न राज्यों की नृत्य एक साथ दर्शको को देखने को मिला यह महोत्सव आगामी 30 तारीख तक मनाई जाएगी।





