दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद : दिनांक 03 जूलाई 2024
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से मीडिया को दी गई सूचना के अनुसार दिनांक 03/07/2024 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा बलात्कार की घटना मे वांछित अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र स्व0 सुभाष चन्द, निवासी पूजा कालोनी मुसाहिद, प्रोपर्टी डीलर के पास थाना ट्रोनिका सिटी कमि0 गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष की गिरफ्तारी के उपरान्त अचानक तबीयत खराब होने के कारण चिकित्सा हेतु ले जाते समय पुलिस कर्मचारीगण की मोटर साइकिल फिसलने पर मौके का फायदा उठाकर अभियुक्त अरूण कुमार उपरोक्त द्वारा हेड़ कान्सटेबल 2828 आर्यन चौधरी की पिस्टल छीनकर भागने के उपरान्त सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम उ0नि0 गुलशन कुमार व उ0नि0 स्वर्ण सिंह द्वारा अभियुक्त को अपनी तरफ आता देख रूकने का इशारा किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमे पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ व सिखलाये तरीके से जवाबी कार्यवाही मे फायर किया गया, जिसमे अभियुक्त अरूण कुमार के दाहिने पैर मे घुटने से नीचे गोली लग जाने से वह घायल हो गया। तथा छीनी गयी सरकारी पिस्टल 9 एमएम मय 04 जिन्दा कारतूस बरामद हो जाने के उपरान्त घायल अभियुक्त को वास्ते उपचार अस्पताल भेजा जा रहा है । और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अरूण कुमार पुत्र स्व0 सुभाष चन्द निवासी पूजा कालोनी मुसाहित प्रोपर्टी डीलर के पास थाना ट्रोनिका सिटी कमि0 गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष
बरामदगी का विवरण
01 पिस्टल 9 MM व 04 जिंदा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम : थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ।





