तेज तूफान से जवानो के शिविर को हुआ बड़ा नुकसान
सुकमा/बिजापुर..प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14/मई/2024 के दिन दोपहर 3 बजे से 3.30 बजे तक करीब आधे घंटे की तेज आंधी तूफान ने 165 वाहिनी के.रि.पु.बल के शिविर जो कुन्देर जगरगुण्डा़, जिला सुकमा में है, उस शिविर को काफी क्षति पहुंचाई है।
दरअसल हर साल इन दिनों में राज्य के इस धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मौसम अक्सर करवट बदला है। इस दौरान तेज आंधी तुफान एवं बिजली कड़कने की स्थिति बन जाती है। जिससे यहां की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के रहने वाले शिविर को भी छोटी बड़ी क्षति पहुंचती रही है।

इस क्रम में दिनांक 14 मई 2024 के दिन आए आधे घंटे के तेज तूफान ने जगरगुंडा कैंप में बने छत को भारी नुकसान पहुचाया है,तथा कैम्प सुरक्षा में लगे हुए इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।
मौके पर उपस्थित कैम्प कमाण्डर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा क्षतिग्रस्त हुए बैरको का मुआयना किया तथा जान-माल व संम्पति के नुकसान का जायजा भी लिया।

क्षतिग्रस्त सम्पति का भौतिक आंकलन कर उसकी सुचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। कमाण्डेंट महोदय के द्वारा संबंधित अधिकारियों से मिलकर जवानों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उचित दिशा निर्देश दिया गया।





