असम को मिला आइआइएम प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.) की स्थापना पर राज्य के निवासियों को बधाई दी है।
श्री मोदी ने कहा कि आई.आई.एम. की स्थापना से शिक्षा के बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और पूरे भारत से विद्यार्थी और शोधकर्ता आकर्षित होंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा असम में आई.आई.एम. की स्थापना के बारे में “एक्स” पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री मोदी ने कहा;
“असम के लोगों को बधाई! राज्य में आई.आई.एम. की स्थापना से शिक्षा के बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और पूरे भारत से विद्यार्थी और शोधकर्ता आकर्षित होंगे।”





