नक्सल के गढ़ में फहरा तिरंगा
सी.आर.पी.एफ.165 वीं वाहिनी ने क्वार्टर गार्ड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
बिजापुर..आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार झा,कमांडेंट 165 वीं वाहिनी के.रि.पु.बल के द्वारा क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी गई।
तत्पश्चात इस अवसर पर उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति सीआरपीएफ के अनेक वीर जवानों को प्राप्त वीरता पदक व अन्य अलंकरणों को पढकर सुनाया गया। इसके बाद अधिकारियों/अधीनस्थ अधिकारियों/जवानोंके साथ –साथ स्थानीय निवासियों के मध्य मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाया गया। यहां 165 वीं वाहिनी के फुंडरी इलाके में तैनाती के पश्चात से क्षेत्र में आए परिवर्तन और परस्पर सहयोग के साथ रहने के बल के जवानों के प्रयास को रेखांकित किया गया। आज भारी संख्या में स्थानीय छात्रों ने वाहिनी मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लिया तथा ग्रामवासियों ने 165 वी वाहिनी की प्रयासों को सराहना भी की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी उपलब्ध कराया गया।
यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि 165 वीं वाहिनी, केरिपुबल, बीजापुर, छ.ग का यह निरन्तर प्रयास है कि छत्तीसगढ़ जैसे अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र को सरकार की नीतियों के तहत देश की मुख्यधारा से जोड़ा जाए । साथ ही क्षेत्र में जागरूकता व समन्वयता को भी बढ़ाया जाए। ताकि स्थानीय ग्रामीण विशेषकर युवाओं को नक्सलवाद के दंश से बाहर निकाला जा सके और वे अपने जीवन को एक सफल दिशा दे पाएं। इस ध्येय के तहत आज स्वतंत्रता दिवस का यह विशेष आयोजन एक बड़ा कदम साबित हुआ।





