तालचेर में 55वां इंजीनियर दिवस मनाया गया

राष्ट्र निर्माण में इंजीनियर की भूमिका अहम : सांसद

तालचेर में 55वां इंजीनियर दिवस मनाया गया

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के प्रमुख संस्थान "आमो प्रतिभा आम परिचय की ओर से सर विश्वेश्वर राय की जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में मानाया जाता है, इसलिए तालचेर में इस दिन को भव्य तरीके से मनाया जाता है।ढेंकनाल के सांसद महेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। और इस दिवस को मनाने के उद्देश्य पर चर्चा की। उन्होने कहा कि अंगुल जिला एक औद्योगिक समृद्ध क्षेत्र है, विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में इंजीनियर काम कर रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि देश का बहुमुखी विकास संभव है। इसलिए, उन्होंने सर विश्वेश्वर की मूर्ति निर्माण का प्रस्ताव रखा। तालचेर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में देश के इंजीनियरो की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे देश के इंजीनियर सेवा भाव के साथ काम कर रहे है। 
उन्होंने उपस्थित सैकड़ों इंजीनियरों को ऐसा करने की सलाह दी और उन्होंने सवयं गरीब प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग छात्रों को पैसा देने के लिए कोष का गठन किया ताकि पैसे की वजह से कोई पढ़ाई से महरूम ना  रह जाए।  उन्होंने जीवन में  एक मिसाल कायम करने की बात कही। 
इस समारोह के अन्य अतिथियो में तालचेर के खंड़ विकास अधिकारी इंजीनीयर चिन्मयी चेतना दास थे। इंजीनियर प्रताप चंद्र बिस्वाल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया जबकि इंजीनियर सत्य मांझी ने मंच संचालन किया।  यह दिन आने वाले वर्षों में जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा। यह बात आमो प्रतिभा आमो परिचय के संस्थापक श्री साहू ने कही। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत इंजीनियरों ने भाग लिया।