महामारी पर भारी मुर्गा पाडा़
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए सरकारी निर्देशानुसार फिर से शारीरिक दूरता, मास्क की अनिवार्यता, हाट बाजारो का स्थानान्तरण, व कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए अन्य उपाए किए जा रहे है, ऐसे में जिले के बिसरा प्रखंड़ के कपाटमुंडा़ पंचायत अंतर्गत आनेवाले कुदरबहार अंचल में मुर्गापाडा़ जमकर हो रहा है।
कोरोना निर्देशो की अवमानना करते हुए यहाँ बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो रही है,यह भीड़ कोविड-19 संक्रमण के प्रसारण में मददगार साबित हो सकती है।
यहाँ मुर्गा पाड़ा होने के साथ साथ जुआ व नशीले पदार्थो की बिक्री भी जमकर होता देखा गया।पिछले दिनों बिसरा प्रखंड़ के ही मोनको में भी इसी तरह का नजारा देखा गया था। जहाँ मुर्गा पाड़ा के दौरान खुलेआम अंग्रेजी शराब,पुडिया,सिगरेट आदि बेची जा रही थी।
एक ओर जहाँ प्रशासन जिले में करोना मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोविड-19की चेन तोड़ने के लिए तरह तरह के उपाए कर रही है वही दूसरी ओर कुदरबहार में इसतरह मुर्गा पाड़ा का आयोजन होना कई प्रश्नों को जन्म दे रहा है, यह एक थाना क्षेत्र के अलावा पंचायत क्षेत्र में भी आता है और पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक कोने तक वार्ड मेम्बरो की पहुँच होती है, या युँ कहा जाए तो गलत न होगा कि पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरपंच की नजर होती है फिर किसकी इजाज़त से यहाँ इतनी भीड़ जुटी वह भी। ऐसे समय में जब कोरोना के मरीजो में दिन व दिन बढ़ोत्तरी हो रही है ,ऐसे समय में एक स्थान पर सैकडो़ की तादात में भीड़ इकट्ठा होना चिंता का बिषय है।





