चेन्नई में फंसे बंधुआ मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई रिहाई की गुहार

चेन्नई में फंसे बंधुआ मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई रिहाई की गुहार

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

चेन्नई में 7 मजदूरो को जबरन रोक कर रखा गया है, मजदूरों ने मुक्ति के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मांगी सहायता। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेन्नई में मजदूरी करने गये 7 मजदूरों को रोक कर रखा गया है। सातो मजदूर कालाहांडी जिले के कार्लामुंडा ब्लॉक के रेगड़ा पंचायत के भुएरमुंडा गांव के हैं।  वे चेन्नई के एक निजी 'कंपनी में मज़दूरी करते थे। वे सातो उस नीजी कंपनी के मालिक द्वारा प्रताड़ित किए जाने का वीडियो बनाकर बचाव की गुहार लगाई।

 गौरतलब है कि दीनबंधु साहू (22 वर्ष), शक्ति साहू (19 वर्ष), समीर साहू (18 वर्ष), अमीर साहू (19 वर्ष), तुमेश्वर साहू (18 वर्ष) और समीर साहू (21 वर्ष) पिछले साल मई महीने में तमिलनाडु के चेन्नई स्थित टीईसी नामक एक निजी कंपनी में काम करने गये थे।  
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, और उन्हें घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। इस मामले को लेकर कालाहांडी जिला श्रम अधिकारी सुभाष मंडल से संपर्क किया गया है, उन्होने सातो मजदूरों को चेन्नई से लाने के लिए उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया है।