दुकानों से भारी जुर्माने के साथ गुटखा सिगरेट की व्यापक जब्ती
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर क्षेत्र के विभिन्न पानदुकानो में बड़ी मात्रा में गुटखा व सिगरेट की बिक्री हो रही है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,अंगुल जिला जन स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त प्रयास से तालचेर के विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर तंबाकू उत्पादों को जब्त कर उनसे 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। तालचेर पुलिस की निगरानी में जिला लोक स्वास्थ्य अधिकारी धनंजय बेहरा व तालचेर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमीत संग्राम परिडा़ ने यह कार्यवाही की। इस कार्यवाही को लेकर बुद्धिजीवी महल में सवाल खड़ा हो गया है कि तालचेर इलाके में जब ट्रेन की बोगीयो में भर भर कर गुटखा, सिगरेट,खैनी निर्यात किया जाता है तो ऐसे में निर्यात पर पावंदी लगाने के वजाए इन दुकानदारो पर कार्यवाही करना कितना उचित है।





