जानवरो के लिए खतरा बनती जा रही है परित्यक्त कुआँ

जानवरो के लिए खतरा बनती जा रही है परित्यक्त कुआँ

बिसरा प्रखंड़ के बिसरा पंचायत क्षेत्र में आनेवाले बिसरा बाजार स्थित मस्जिद चौक के निकट मस्जिद के पीछे एक परित्यक्त कुएँ में बकरी के गिर जाने से अग्नि शामक दस्ते को भारी मशक्कत करनी पडी़। 
इस कुएँ के अंदर पेड़ पौधे उग आये हैं जिसे खाने के के लिए अक्सर जानवर चले आते है और खाते खाते आगे बढ़जाने से संतुलन खोकर कुएँ में गिर जाते है।

आज भी ऐसी एक घटना घटित हुई है। एक बकरी कुएँ के अंदर उगे बनस्पतियो के पत्ते खाते खाते आगे बढ़ती गई और संतुलन खोकर कुएँ के अंदर गिर गई। 
स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी,सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर बकरी को निकालने के लिए कुएँ के अंदर गए। कुएँ में उगे पौधे और लताओ के कारण बकरी को बाहर निकालने में कफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी तरह बकरी को बाहर निकाला गया पर कुएँ के अंदर गए दमकल कर्मचारी लताओ में उलझ गया जिसके कारण कुछ समय तक उसे कुएँ के अंदर ही रहना पडा़ जिसे बाहर निकलने के लिए अपने साथी कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ी।