कुकडा़ गेट मुद्दे में सैकडो प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

कुकडा़ गेट मुद्दे में सैकडो प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा ब्लाक अंतर्गत आनेवाले  कुकड़ा फाटक के पास सप्ताह भर से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते आ रहे स्थानीय लोगों का आज उग्र रूप देखने को मिला। 
अपनी मांगो के लिए तहसीलदार और पुलिस के आला अधिकारीयो से उलझते लोगो को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम केशरी भोई ने आग्रह किया की आप लोग शांति पूर्वक अनसन करे शांति भंग ना करे।
इधर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो की मांगे नारो में तबदील हो गई। 
सड़क पर प्रदर्शन कारीयो की भीड़ जमा होने से यातायात बाधित हो रही थी। इसे सामान्य करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। 
आज भारत बंद होने से सार्वजनिक वाहन नही चल रहे थे, जिससे आज निजी वाहनो की संख्या सड़क पर अधिक थी।

पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने होने से एक ओर जहाँ तनाव का माहौल बना हुआ था। वही सड़क पर यातायात बाधित हो रही थी। 

आखिरकार नौवत यहाँतक आ पहुंची कि पुलिस और प्रदर्शन कारीयो में धक्का मुक्की होने लगी हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। 
जिससे कुछ लोगो को हल्की चोटे भी लगी। 
स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रदर्शनकारीयो को गिरफ्तार करना पडा़, पर जब गिरफ्तार प्रदर्शनकरीयो को बस द्वारा ले जाया जा रहा था तो उस बस के आगे अन्य प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने के साथ बस को आगे जाने से रोकने लगे जिससे इन्हे सामने से हटाने के लिए पुलिस और प्रदर्शन कारीयो के बीच बहस होने लगी धीरेधीरे यह बहस धक्कामुक्की का रूप लेने लगी। 
कुछ प्रदर्शनकारी चुपचाप गिरफ्तारी देते देखे गए तो कुछ पुलिस से उलझते देखे गए। ऐसे लोगो को पुलिस ने बलपूर्वक बस में बिठाया। 
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए, आखिरकार सैकडो़ लोगो की गिरफ्तारी के बाद माहौत सामान्य हुआ। 
हालांकि प्रदर्शन कारीयो में पुर्व सरपंच देवा ने भी लैगो को शांती पूर्वक गिरफ्तारी देने का आग्रह किया और सबसे पहले स्वयं ही बस में चढ़ गए पर जैसे ही देवा बस में चढ़ा वैसे वहाँ प्रदर्शन कर रहे बाकी लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ओर बस के आगे उग्र प्रदर्शन करने लगे। जिसे काबू करने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पडी़। स्थिति को भांपकर पुलिस के आला अधिकारियों के अलावे रेलवे पुलिस बल(आरपीएएफ),ओं.एस.ए.पी,जके जवान भी मौके पर तैनात थे। 
पूरी स्थिति को नियंत्रण करने में बंडामुंडा़ थाना प्रभारी बुलू स्वांईं और बिसरा थाना प्रभारी भगवान पुजारी ने अपना पुरा जोर लगा दिया। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम केशरी भोई भी अन्य पुलिस अधिकारीयो के साथ  स्थिति को सामान्य करने में स्वयं घटना स्थल पर मौजूद रहकर कडी धूप में पसीना बहाते दिखे।