परित्यक्त सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव
राउरकेला में दूसरी हत्या से शहर में सनसनी का माहौल। प्रशासनिक बंदोबस्त पर प्रश्न उठने लगे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह राउरकेला के म्युनिसिपल कालेज चौक से होते हुए देवगांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में एक 17 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम सिविल टाउनशिप निवासी,बालू व्यवसायी पद्मलोचन पाढ़ी का पुत्र रूद्र पाढी़ है, मृत युवक पिछले दो दिनों से लापता था। और आज परित्यक्त सड़क के किनारे (इस सड़क से होकर यातायात बहुत कम होती है) झाड़ियों के बीच पड़ा युवक का शव बरामद होने से कई तरह के प्रश्न खड़े होने लगे है।
कुछ दिनों पहले सरना चौक से कुछ दूरी पर स्थित सात तल्ला गेट के सामने नव निर्मित पार्क के तालाब में सहायक जिला कलेक्टर का शव बरामद हुआ था, जिसकी गुत्थी अभी अनसुलझी है। ऐसे में एक और हत्या की खबर से शहर में भय का माहौल बना दिया है।
लोगों के बीच यह प्रश्न उठने लगी है कि जिस शहर में सहायक जिला अधिकारी, छात्र सुरक्षित नहीं है, उस शहर में आम जनता का क्या होगा। जनता के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस प्रशासन के लिए यह एक बडा़ सवाल है।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।





