चोर समझकर विक्षिप्त को पीटने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
धर्मेंद्र सिंह (व्योरो चीफ)
श्रावस्ती जिला अंतर्गत आनेवाले सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी के पास ग्रामीणों ने मंदबुद्धि के बालक को चोर समझ कर पीट दिया जिससे वह काफी चोटिल हो गया ऐसे मंदबुद्धि के बालक को चोटिल होने व फर्जी तरीके से उसे मारने पीटने की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को छुड़ाया और तत्काल आनन फानन में स्थानीय थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती की पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में इलाज के लिए भर्ती करवाया दवा उपचार शुरू करने के तत्पश्चात सिरसिया पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंदबुद्धि के युवक को पीटने वाले सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर की गई अग्रिम विधिक करवाई आरंभ कर दी है।





