कलीसिया महिला संघ का 71वाँ वार्षिक समारोह संपन्न
राजगांगपुर जी ई एल चर्च में आयोजित कलीसिया महिला संघ के 71वाँ वार्षिक समारोह में देश भर की कलीसिया महिला संघ से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर जी ई एल चर्च प्रांगड़ में देश भर के कलीसिया महिला संघ से जुड़ी महिलाओं ने 71 वॉ वार्षिक सम्मेलन भाग लिया
आपको बता दे की कलीसिया महिला संघ,जो गोस्सनर एवं जेलिकल लूथरन चर्च है जिसमें अंग्रेजों के समय से ही कुछ परिवार इस चर्च से जुड़े हुए हैं। वही राजगांगपुर जी ई एल चर्च भी अंग्रेजों के समय से बना हुआ है बीते कल इस चर्च के प्रांगण में पूरे देश के विभिन्न भागों से आये कलीसिया महिला संघ की ओर से एक विशाल महिला सभा का आयोजन किया गया था इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा राज्य के श्रम मंत्री श्री शारदा प्रसाद नायक एवं सामान्य अतिथि डालमिया सीमेंट के निर्देशक चैतन्य श्रीवास्तव एवं देश के पूर्व हॉकी कप्तान एवं राज्यसभा सांसद दिलीप तिर्की के उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया था इस सभा में देशभर से इस चर्च से जुड़े कलीसिया महिलाओं का आगमन हुआ था ।
लगभग 3 हजार से अधिक महिलाओं का समावेश इस चर्च के प्रांगण में देखने को मिला इनका मुख्य लक्ष्य जल जंगल जमीन को कैसे बचाया जाए एवं हमारी उत्थान किस तरह होगा इस बिषय पर इस सभा में विशेष रूप से चर्चा की गई तीन दिवसीय इस सभा में डालमिया सीमेंट के निदेशक चैतन्य श्रीवास्तव ने अपने शब्दों में कहां की महिलाओं को सशक्तिकरण करने का पहल पहले से ही हमारी कंपनी की ओर से की जा रही हैं महिलाओं को हर संभव स्वावलंबी बनाने का कार्य हमारी कम्पनी करती रहेगी ।





