ओडिशा के रेलवे क्षेत्र में विकास को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

ओडिशा के रेलवे क्षेत्र में विकास को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।  यह ट्रेन कोलकाता और पुरी के बीच यात्रा के समय में काफी कटौती करेगी।बंदेभारत एक्सप्रेस हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी।  ट्रेन संख्या 22895 और 22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा।

 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।  16 कोच वाली यह ट्रेन केवल खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड पर रुकेगी।  हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है।

 हावड़ा से पुरी के बीच चलने वाली बंदेभारत एक्सप्रेस में केवल चेयरकार होगें।एसी चेयर कार टिकट का किराया 1,265 रुपये होगा। एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,130 रुपये होगा।इस ट्रेन की सभी कोच वातानुकूलित है। 

ओडिशा का पुरी और बंगाल  पर्यटकों के लिए भी एक बहुत लोकप्रिय गंतव्य है और वंदे भारत एक्सप्रेस पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी।22895 वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.10 बजे पूरी के लिए निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी।22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव और समय इस प्रकार है। 

 हावड़ा - सुबह 06:10 बजे
 खड़गपुर - सुबह 07:40 बजे

 भद्रक - सुबह 09:40 बजे

 जाजपुर रोड - सुबह 10:07 बजे
 कटक - सुबह 10:50 बजे
 भुवनेश्वर - सुबह 11:20 बजे

 खुर्दा रोड - सुबह 11:42 बजे
 पुरी - दोपहर 12:35 बजे

वही वापसी में पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन दोपहर 1.30 बजे पुरी से हावड़ा के लिए निकलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

पुरी- दोपहर 1:30 बजे
 खुर्दा रोड - दोपहर 14:23 बजे
 भुवनेश्वर - दोपहर 14:45 बजे
 कटक - दोपहर 15:15 बजे
 जाजपुर रोड - दोपहर 16:03 बजे
 भद्रक - 16 बजकर 33 मिनट
 बालासोर - दोपहर 17:13 बजे
 खड़गपुर - 18:42 बजे
 हावड़ा - रात 20:30 बजे

प्रधानमंत्री मोदी आज विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से ओडिशा के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेते हुए पूरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण का भी लोकार्पण करेंगे; जिसमें अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन एवं  मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुडा-जमगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली-झरतरभा के बीच नई ब्रॉड-गेज लाइन शामिल है,  जो ओडिशा में इस्पात, बिजली और खनन क्षेत्रों में मदद करेगी और इन रेल खंडों में यात्री यातायात पर दबाव कम करने में भी मदद करेगी।