आय से अधिक संपत्ति के मामले में कनीय अभियंता गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (ब्यौरो चीफ) ण
तालचर प्रखंड़ में कार्यरत कनीय अभियंता बिरंची नारायण साहू को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिजलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
यह घटना पूरे शहर में चर्चा का बिषय बना हुआ है। श्री साहू तालचर में पिछले डेढ़ वर्षो से कार्यरत है इससे पहले कडिंहा, पाल्लहोडा,व अंगुल प्रखंड़ में कार्य कर चुके है।
आज पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में बिजलेंस की अंगुल व कटक की चार टीमो ने मिलकर संयुक्त रूप से बिभिन्न स्थानो पर चढाई की ।
पुलिस की बिशेष टीम ने तालचर प्रखंड कार्यालय से आरम्भ कर कुमुंडा, आम्बोपाल स्थित स्थित उनके आवास और संपर्कियो के आवास पर चढा़ई कर तीस लाख की फिक्सड़ डिपोजिट 110 ग्राम सोना,पाँच खातों में जमा 45 लाख रुपये से अधिक की धन राशी जप्त की गई है। खबर लिखे जाने तक जाँच जारी है, जाँच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो पाएगी।





