पुलिसकर्मी को घायल कर फरार हुआ सरपंच

पुलिसकर्मी को घायल कर फरार हुआ सरपंच

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

सरपंच के ट्रक में कोयले की तस्करी सरपंच का पुलिस पर सुनियोजित हमला।
तालचेर प्रखंड के एक सरपंच अपने ट्रक से कोयले की तस्करी कर रहे थे तभी कोलियरी थाना अंतर्गत साउथ ब्लाक अधिकारी ने उक्त कोयला ट्रक को जब्त कर लिया। इसी प्रतिशोध के फलस्वरूप संबंधित सरपंच के गिरोह ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया,इस घटना से तालचेर क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। 
घटना के अनुसार खदान से एक ट्रक नंबर ओडी 09यू-4786 रात में गश्त करते हुए साउथलैंड गुरुद्वारा रोड पर संदिग्ध रूप से आगे बढ़ रहा था,उसी समय रात्रि गश्त कर रहे साउथ बलंडा़ पुलिस चौकी अधिकारी शारदा प्रसाद सामल ट्रक को रूकवाकर जाँच के लिए जरूरी दास्तावेज की मांग की परंतु चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका।  नतीजतन, ट्रक चालक ट्रक मालिक पद्मावतीपुर सरपंच महर्गा बेहरा को फोन पर घटना के बारे में बताया।  उसके बाद श्री बेहरा कई युवकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।  इससे पहले कि कुछ कह पाता अचानक अधिकारी पर हमला कर दिया, उसके चेहरे पर थप्पड़ मारा और उसे अभद्र भाषा में गाली दी और जब श्री बेहरा ने उसकी कोयला लदी ट्रक को लेने की कोशिश की, तो पुलिस ने उस ट्रक को जब्त कर लिया।  हालांकि आरोपी सरपंच श्री बेहरा व वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहे, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है।लेकिन पुलिस ने उनके साथी बौध थाना अंचल निवासी आशीष स्वाईं (22) और जरपडा़ थाना के अगी गांव के लक्ष्मीधर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।आशीष और लक्ष्मीधर पेशेवर गुंडे हैं और पुलिस को जांच से पता चला है कि विभिन्न थानों में उसके नाम पर कई मामले हैं और कुछ महीने पहले सरपंच मिस्टर बेहरा ने भी एक महिला को अभद्र टिप्पणी की और उसके पति के साथ मारपीट की थी।