अवैद्य बालू खनन में सरपंच पति और देवर से खफा है ग्रामीण
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर: तालचेर के कंकीली नदी घाट से अवैध बालू ढुलाई का मामले में अब ग्रामीणो ने तीव्र विरोध जताया है। ग्रामीणो ने स्थानीय सरपंच के पति और देवर पर यह आरोप लगाया है कि वह दोनों मिलकर मजदूरों से अवैद्य रूप से बालू खनन करवाकर अपने ट्रैक्टर से ढुलाई कर बेच रहे है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि राजस्व निरीक्षक सब जानते हुए जानबूझ कर अंजान बने बैठे है या फिर उनकी भी मिली भगत है। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार से बारंबार शिकायत किए जाने के बावजूद अवैद्य बालू खनन बंद ना होने से उनकी कार्यशैली पर प्रश्न उठना लाज़मी है इसमें। इस तरह दिन दहाडे़ नदी घाट से बालू ढुलाई होने से राजस्व की हानि हो रही है। स्थानीय लोगों द्वारा संबंधित विभाग से कार्यवाही की मांग हो रही है।





