अभिनेता पिंटू नंदा को राउरकेला सीने आर्टिस्ट कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
राउरकेला के सेक्टर -15 स्थित चिप टाइप मार्केट के निकट हिंदुस्तान स्टुडियो के प्रांगण में आर्टिस्ट एसोशियशन के प्रमुख सुरेश नन्दा एवं अमित माइली महांती के अगुवाई में ओडिया सीने कलाकार पिंटु नंदा की असमय मौत हो जाने से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक मोमबत्ती शोभायात्रा भी निकाली। अभिनेता पिंटू नंदा पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे,चिकित्साधीन अवस्था में हैदराबाद के एक अस्पताल में असमय उनकी मौत हो गई।
इस शोक सभा में कार्तिक रोहन, कविता अग्रवाल, बिजय नंदा, गणेश कुमार, अविनाश महापात्र, बी मानसी,विश्वजीत घोष,सागर साहू, लकी नायक, बैकुण्ठ नारायण बेहरा,एमडी रफीक खान के अलावा चिप टाइप कमेटी से जूडे समाजसेवी,सीसीओ के केंद्रिय संयुक्त महासचिव तथा मजदुर नेता जहांगीर हक प्रमुख रुप से उपस्थित थै।





