आधी रात को हुई सड़क दुर्घटना में एक मृत
सरपंच ने मृतक की पत्नी को घटना स्थल पर ही दे दी सहायता राशी ,लोगों ने कहा सरपंच हो तो ऐसा
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
वनुआगाँव प्रखंड़ के जोजोदा पंचायत क्षेत्र में आनेवाले बिरंगा टोली में बुधवार - गुरूवार की रात सोरडा़ पंचायत के चाटा निवासी रंजीत अहीर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत अहीर मोटरसाइकिल क्रमांक ओ.आर. 16 सी से बुधवार - गुरूवार की रात लगभग 1से 2 बजे के बीच बीरंगा टोली होकर गुजर रहा था कि मोड़ पर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे उसकी मौत हो गई।
यह दुर्घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी नही मिल पाई है। आधीरात होने के कारण घटना स्थल या आसपास कोई नही था जो इस घटना को होते देख पाता या दुर्घटना की आवाज सुनकर वहाँ तक पहुंच पाता।
सुबह लोगों को जानकारी होने पर इसकी सूचना बिसरा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही बिसरा थाने से पुलिस निरीक्षक एन.टूडू ,एफ्रेम तिर्की, चंदा ओराम, झीरगा ओराम के साथ घटना स्थल पहुँच कर मुआइना किया और शव का पंचनामा कर शव परीक्षण के लिए बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। दुर्घटना की सच्चाई क्या है यह तो शव परीक्षण के उपरांत ही सामने आएगा।

मौके पर जोजोदा सरपंच बिसरा भेंगरा उपस्थित होकर मृतक की पत्नी को हरिशचंद्र योजना के तहत 2000 रूपये दिए और यह आश्वासन दिया की उसकी जीवन यापन के लिए जल्द ही विधवा पेंशन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराएंगे।





