आँखो का मुफ्त जाँच के साथ दी गई दवा

आँखो का मुफ्त जाँच के साथ दी गई दवा

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर के एनटीपीसी/टीटीपीएस के तत्वधान में स्थानीय कूकूडूला उच्च विद्यालय में डाक्टर अग्रवाल   आई हास्पिटल के सहयोग से मुक्त चक्षु शिविर का आयोजन किया गया था। 
इस शिविर का उद्घाटन एनटीपीसी/टीटीपीएस के योजना प्रबंधक आरके सिंह ने किया था। इस अवसर पर सागरिका महिला क्लब के सदस्य आशालोक अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा•भारती सिंह उपस्थित थे। 
इस शिविर में कुल 154 लोगों के आँखों का जाँच किया गया। जिसमें से 61 लोगों को औषधि दी गई। इस शिविर को स्थानीय सरपंच, एनटीपीसी/टीटीपीएस प्रबंधन की ओर से समर्थन दिया दिया गया।