हाथी के कुचलने से युवक की दर्दनाक मौत
बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बड़बंबुआ ग्राम पंचायत में बीते कल बृहस्पतिवार की देर शाम तकरीबन आठ बजे हाथी द्वारा एक युवक को कुचल कर मार देने की खबर से बड़बंबुआ ग्राम पंचायत के लोग सहमे से नजर आ रहे है।
स्थानीय पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी सूचना बिसरा थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ब्रजराम मुंडारी उर्फ रीडू़ मुंडारी (चर्चीत नाम - रीडू़ मुंडारी) का मामा घर बड़बंबुआ ग्राम में है, वश उस गांव में रीडू़ मुडारी का ट्रैक्टर कृषि कार्य में लगा था, जिसकी देख रेख के लिए वह बड़बंबुआ गांव में गया था।
देर रात लगभग 8.00 बजे के करीब घनी झाड़ियों के बीच घुप अंधकार वाली जगह पर हाथी के कुचलने से उसकी पेट की अतडियाँ बाहर आ गई जिससे उसकी मौत हो गई,मृतक का मोबाइल मौके पर टूटी-फूटी अवस्था में पाया गया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की स्कूटी और ट्रेक्टर खड़ा पाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक उस स्थान पर शौच के लिए गया था।





