आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख

आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख

बंडामुंडा़ : राउरकेला महानगर निगम अंतर्गत आनेवाले बन्डामुंडा  के निकट स्थित बरकानी मुंडारी वस्ती की ललिता महाली का घर और घर में रखा सारा सामान आग में जलकर नष्ट हो गया है। बताया गया है कि श्रीमती ललिता, उनके पति और दो बच्चे उक्त वशती में रहते है। सुबह   ललिता महली और उनके पति काम के लिए बाहर गए थे, जबकि उनके दो बच्चे उनके घर से कुछ ही दूरी पर खेल रहे थे।  सुबह करीब 9 बजे उनके घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दमकल कार्यालय को सूचना दी, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मीयों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया, तब तक घर का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। श्रीमती महाली का परिवार अब बेहद संकट में है और सरकारी सहायता की उम्मीद कर रहा है क्योंकि घर और घर में रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया है, घर के आसपास के लोगों का यह अनुमान है,  कि यह आग घर में मोमबत्ती की वजह से लगी है।