हत्या का प्रयास के आरोप में एक गिरफ्तार
सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी कार्यवाही जारी। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में चौकी रघुनाथपुर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है - दिनांक 27/03/2024 को मामले का प्रार्थी सेटू राम नागेश द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि उसके बडे़ भाई भाईदूज नागेश ग्राम चोरकीडीह में रहकर खेती किसानी का कार्य करता है। उसके भाई ने खेत में गन्ना एवं सरसों का फसल लगाया है। खेत की सिंचाई गागर नदी से बिजली पम्प पाईप लगाकर करते हैं।
दिनांक 26/03/2024 को शाम करीब 07.30 बजे उसके बडे़ भाई का पडोसी नारायण यादव उसके भाई के खेत में लगे पाईप को कुल्हाड़ी से काट दिया था। जिसके बाद उसके भाई द्वारा पाईप काटने को लेकर कहा गया, जिसके प्रतिउत्तर में नारायण यादव द्वारा तुम्हीं लोग नदी का पानी सिंचाई करते हो कहते हुए गंदी-गंदी गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके भाई को अपने पास रखे कुल्हाड़ी से दाहिने कंधे पर हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने कंधे में चोट लग गई।
मारपीट होता देख उसका भतीजा विजय नागेश बीच-बचाव करने लगा तो नारायण यादव द्वारा उसके सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे सिर में चोट लग गयी। यह देख पड़ोस का दुले राम बीच बचाव करने गया तो उसके दाहिने पसली पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
जिसके बाद आस-पडोस के लोहरा, रामजीत, अरूण कुमार नागेश के खेत में लगे पाईप को काट दिया इस वजह से काफी नुकसान हुआ।
भाईदूज और भतीजा विजय नागेश को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना के बाबत पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
इस मामले में धारा 294, 506, 323, 427 भादवी पंजीबद्व कर विवेचना किया जा रहा था, मामलें में सभी आह्तों का मुलाहिला कराया गया, जो आह्त विजय नागेश के सिर में आई चोट को डॉक्टर द्वारा गम्भीर बताया गया है, जिसके बाद मामले में धारा 307 जोड़ी गई है।
एवं विवेचना में गवाहों एवं साक्ष्य के आधार पर आरोपी नारायण यादव के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से पुलिस हिरासत में पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त किया गया, एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी नारायण यादव, पिता गोविंद उर्फ सुरंडा यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी चोरकीडीह चौकी रघुनाथपुर, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा (छ.ग.)को गिरफ्तार किया गया है ।मामले के आरोपी की धरपकड़/गिरफ्तारी में चौकी रघुनाथपुर से प्रधान आरक्षक संतकुमार चौहान, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक अरविंद तिवारी इत्यादि पुलिस कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।





